प्रशासनिक न्यायाधीश,डीजे, डीएम,एसपी के साथ पहुंचे जेल,किया निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कन्नौज। अनौगी स्थित जिला जेल का प्रशासनिक न्यायाधीश अनीश कुमार गुप्ता ने आज निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाजज, जिलाधिकारी,डीएम व ईपी सहित अन्य अफसरों मौजूद रहे। जेल व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक की प्रशंसा की। प्रशासनिक न्यायाधीश,कन्नौज और न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद अनीश कुमार गुप्ता आज कारागार निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री,पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,एडीजे प्रथम इन्दु द्विवेदी,सीजेएम श्रद्धा भारतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पूर्णकालिक सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लवली जायसवाल मौजूद रहे।कारागार में न्यायमूर्ति ने चन्दन के पौधे का रोपण और ओपन जिम का उद्घाटन किया गया।जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द न्यायमूर्ति को बताया कि उत्तर प्रदेश की सभी कारागारो में ओपन जिम को बंदियों के स्वास्थ्य लाभ के लिये चालू किया गया है।उसी के तहत जिला जेल में भी जिम स्थापित किया जा रहा है।इस पर न्यायमूर्ति ने प्रसन्नता व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान पाकशाला में बन रहे भोजन को देखा और भोजन की तारीफ भी की।बैरक में निरूद्ध बंदियों की परेड का अवलोकन किया।महिला बैरक में सभी महिला बंदियों को फल वितरण किया किया।महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को कपड़े व टाफी उपहार स्वरूप प्रदान की। अस्पताल में सभी बीमार बंदियों को फल वितरण किया। अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों के सम्बन्ध में चिकित्साधिकारी से विस्तृत जानकारी की गयी।खाद्यान्न का निरीक्षण किया गया। सभी खाद्यान्न सामग्री को चेक किया गया।सभी खाद्यान्न सामग्री की क्वालिटी ठीक पायी। निरीक्षणोपरान्त न्यायमूर्ति ने कारागार की समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त देख प्रशंसा की।निरीक्षण के दौरान जेलर विजय कुमार शुक्ला,चिकित्साधिकारी डा0 सिद्धार्थ चौधरी,उपकारापाल अनुज कुमार रामबहाल दुबे, उर्मिला सिंह आदि प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button