डी एम ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्थित जिला अस्पताल व रैन बसेरा का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्थित जिला अस्पताल के एस.एन.सी.यू. वार्ड, एन.आर.सी. वार्ड एवं रैन बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एस.एन.सी.यू. वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उप प्राचार्य को निर्देश दिए कि राज्य स्तर पर एन.एच.एम. से पत्राचार कर वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई जाए तथा आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों का अविलम्ब क्रय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। एन.आर.सी. वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती बच्चों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि बच्चों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने, ठंड को देखते हुए अतिरिक्त हीटर लगाए जाने तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने केयर टेकर से 22 दिसम्बर 2025 को रैन बसेरा में ठहरे लोगों की संख्या सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। पंजिका का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि ठंड के मौसम को देखते हुए रैन बसेरा में सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button