
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मितौली खीरी : विकास खण्ड मितौली की ग्राम पंचायत सरैया में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य जुगल किशोर ने प्रधान मदन शुक्ला के सौजन्य से अत्यंत निर्धन ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद जुगल किशोर ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन महिलाओं एवं बुजुर्ग नागरिकों को सर्दी से राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान मदन शुक्ला सहित क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत के कई सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।







