भारत-US ट्रेड डील :’ये समझौता ऐतिहासिक, किसानों को नहीं कोई नुकसान’- पीयूष गोयल

“संसद में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे किसानों, कृषि और दुग्ध क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होगा और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।”

हाइलाइट्स :

  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बताया ऐतिहासिक
  • किसानों और कृषि क्षेत्र से कोई समझौता नहीं
  • दुग्ध क्षेत्र के हित भी पूरी तरह सुरक्षित
  • अमेरिकी बाजार में भारत का निर्यात बढ़ेगा
  • विपक्ष के हंगामे के बीच संसद में बयान

नई दिल्ली। भारत-US ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह समझौता पूरी तरह देशहित में है और इससे भारतीय किसानों, कृषि और दुग्ध क्षेत्रों को कोई नुकसान नहीं होगा
बजट सत्र 2026 के दौरान लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने व्यापार समझौते में भारत के संवेदनशील क्षेत्रों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि और डेयरी सेक्टर से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया है।

‘दुग्ध क्षेत्र में भी हित सुरक्षित’

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लंबे समय तक चली बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सहमति बनी है।
उन्होंने कहा,

“हम कृषि और दुग्ध जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करने में सफल रहे हैं। यह डील दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और भारत के निर्यात को नई दिशा देगी।”

PM मोदी-ट्रंप बातचीत का जिक्र

पीयूष गोयल ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर अहम बातचीत हुई थी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह टैरिफ अमेरिका द्वारा अन्य प्रतिस्पर्धी देशों पर लगाए गए शुल्क से कम है, जिससे भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बढ़त मिलेगी।

विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगा बल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत पहलों को मजबूती देगा।
हालांकि, उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और तख्तियां दिखाकर विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button