विश्व कैंसर दिवस पर निर्मल नगर में वृहद कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मल नगर में वृहद कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खरे, सचिव डॉ. मनोज शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी एवं नोडल एनसीडी डॉ. प्रमोद वर्मा सहित अनेक चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग, टीकाकरण तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अर्बन पीएचसी डॉ. संस्कृति द्विवेदी ने सीएमओ सहित आईएमए पदाधिकारियों व अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत आईएमए द्वारा कैंसर जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा ने बताया कि फरवरी माह के प्रत्येक रविवार को आईएमए के बैनर तले जिले के सभी निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे कैंसर के प्रारंभिक चरण में ही रोगियों की पहचान कर समय पर उपचार संभव हो सके। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। कुल 197 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनकी एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ तीनों प्रकार के कैंसर की जांच की गई। चिन्हित मरीजों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देने के लिए आईएमए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर में जिला प्रशिक्षक ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर डॉ. अर्चना कुमारी, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाशिनी वर्मा, दंत रोग चिकित्सक डॉ. रोशनी कुमारी, दंत चिकित्सक डॉ. अंकिता भारती, एनसीडी

एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. अक्षत अग्रवाल, विजय वर्मा, देवनंदन श्रीवास्तव, अभिषेक कश्यप, स्टाफ नर्स पूनम देवी, आराधना मिश्रा, काउंसलर नीरज कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कैंसर के प्रमुख कारण व लक्षण ओरल कैंसर: तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान इसके प्रमुख कारण हैं। मुंह में छाले, गांठ या लंबे समय तक घाव रहना इसके लक्षण हो सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर: स्तन में गांठ, आकार में बदलाव या दर्द इसके संकेत हो सकते हैं। समय-समय पर स्वयं परीक्षण और जांच आवश्यक है। सर्वाइकल कैंसर: यह महिलाओं में अधिक पाया जाता है। नियमित जांच, स्वच्छता एवं टीकाकरण से इससे बचाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button