बुजुर्ग की हत्या का हुआ खुलासा अभियुक्त  गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : थाना संडीला क्षेत्र के ग्राम मीतौ में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम  के अनुसार 11 फरवरी 2026 को रंजीत पुत्र हुकुम सिंह ने सूचना दी कि उनके पिता हुकुम सिंह गांव के किनारे स्थित खेत में बने छप्पर में सो रहे थे। सुबह चारपाई पर वे मृत अवस्था में मिले और उनके सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना संडीला में मु0अ0सं0 50/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने गांव निवासी अमन पुत्र रामकुमार और उसकी मां जमुना देवी पत्नी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अमन ने बताया कि मृतक का उसकी मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों को साथ देखकर उसने विरोध किया और गुस्से में ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों घर चले गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना संडीला पुलिस टीम की तत्परता से घटना का शीघ्र खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button