
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क बांदा : सदर विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1.28 करोड़ रूपये की लागत से मकरी-बिगहना से नाई संपर्क मार्ग निर्माण का भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित मार्ग का निर्माण नए रूप से किया जाएगा।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1.28 करोड़ रूपये की लागत से मकरी-बिगहना से नाई संपर्क मार्ग निर्माण का भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया। परियोजना के तहत प्रस्तावित मार्ग का निर्माण नए रूप से किया जाएगा। इसकी चौड़ाई 3.75 मीटर निर्धारित की गई है।
यह सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ स्थानीय निवासियों के आवागमन को सुगम बनाएगी। साथ ही आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के हर गांव तक सड़क, हर घर तक तरक्की के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है।
यह मार्ग न केवल ग्रामीणों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर बिसंडा मंडल अध्यक्ष विनय कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखनलाल राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, सुखपाल सिंह, बिसंडा मंडल महामंत्री रामललन द्विवेदी, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, सुरेश खेंगर, विनोद गुप्ता, शत्रुघन अनुरागी, रघुवीर शरण मिश्रा, संजय सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, सदर विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ‘शैलू’, मायाराम त्रिपाठी, सुफल त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।



