
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसहरपुरवा गांव निवासी कप्तान पुत्र बाबूराम और शिवराज पुत्र जगन्नाथ पर आरोप लगाते हुए पीड़ित बालक के पिता ने तहरीर दी है कि उक्त दोनों आरोपियों ने उसके पुत्र को कुछ रुपए का लालच देकर सुनसान जगह ले गए जहां उसके साथ कुकर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद शाम को जब उसका बेटा रोते कराहते घर पहुंचा और आप बीती सुनाई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी! पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधि कार्यवाही में जुटी है ।







