“विवाह मुहूर्त 2026: 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ खरमास समाप्त हो गया है। 15 अप्रैल से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। जानें अप्रैल से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट।“
लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर 11:45 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो गया है। इसके साथ ही 15 अप्रैल से विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। पिछले एक महीने से खरमास के कारण शादी-ब्याह जैसे आयोजन पर रोक लगी हुई थी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष 17 मई से 15 जून तक अधिक ज्येष्ठ मास रहेगा, जिसे अधिक मास भी कहा जाता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जिससे चार महीने तक विवाह कार्यों पर विराम लग जाएगा।
इसके बाद 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ एक बार फिर विवाह का शुभ समय शुरू होगा और साल के अंत तक शादियों का सिलसिला जारी रहेगा।
इस साल के प्रमुख विवाह मुहूर्त:
अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई: 1, 6, 7, 11, 12
नवंबर: 21, 24, 25, 26
दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से देवता विश्राम पर चले जाते हैं, इसलिए इस अवधि में शुभ कार्य नहीं किए जाते। वहीं देवोत्थान एकादशी पर भगवान के जागने के साथ ही पुनः मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”








