“पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार पहुंचीं। पत्नी अपर्णा यादव, बेटियां और परिवार के अन्य सदस्य अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे। वीआईपी घाट पर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में गंगा में अस्थि विसर्जन होगा।“
लखनऊ/हरिद्वार। Prateek Yadav की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार पहुंच गईं, जहां गंगा में उनका अस्थि विसर्जन किया जाएगा। पत्नी Aparna Yadav पूरे परिवार के साथ चार्टर्ड विमान से लखनऊ से देहरादून पहुंचीं। हरिद्वार पहुंचने पर अपर्णा यादव बेहद भावुक नजर आईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। परिवार के सदस्य उन्हें संभालते दिखाई दिए।

परिवार शनिवार सुबह लखनऊ से चार्टर्ड प्लेन के जरिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से सभी लोग सड़क मार्ग से सीधे हरिद्वार रवाना हुए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय अस्थि कलश Tej Pratap Yadav के हाथों में दिखाई दिया। उनके साथ Aditya Yadav भी मौजूद रहे।
हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का पूजन शुरू
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव के अस्थि-विसर्जन से पूर्व धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा। तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की।
अपर्णा यादव सफेद साड़ी में बेहद गमगीन नजर आईं। उनके साथ दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी थीं। वहीं Akshay Yadav पूजन सामग्री लेकर चलते दिखाई दिए। परिवार के अन्य सदस्य और करीबी भी इस दौरान साथ मौजूद रहे।
हरिद्वार के वीवीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन की तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घाट पर व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर Swami Avdheshanand Giri की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत पल्मोनरी एम्बोलिज्म यानी शरीर में खून का थक्का जमने के कारण हुई थी। अगले दिन राजधानी के बैकुंठधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जहां उनके ससुर Arvind Singh Bisht ने मुखाग्नि दी थी।
प्रतीक यादव, दिवंगत Mulayam Singh Yadav और साधना गुप्ता के पुत्र थे। हालांकि यादव परिवार की राजनीतिक विरासत से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक राजनीति से दूरी बनाए रखते थे। उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और रियल एस्टेट व फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का भी शौक था।
प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। कुछ महीने पहले दोनों के रिश्तों को लेकर सार्वजनिक चर्चाएं भी हुई थीं, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”






