‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए बी.एल. मीणा, अलीगंज में लगाए 2000 पौधे

फलदार और औषधीय पौधों से हरित होगा प्रदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा ने लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय शीतगृह परिसर में 2000 फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संवर्धन का संदेश दिया गया।

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, बी.एल. मीणा ने शुक्रवार को अलीगंज स्थित राजकीय शीतगृह परिसर में फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मशरूम प्रयोगशाला प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 50 प्रशिक्षणार्थियों को पांच-पांच पौधे भी वितरित किए गए।

राजकीय शीतगृह परिसर में आम, आंवला, बेल, अमरूद समेत अन्य उपयोगी प्रजातियों के लगभग 2000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण, नियमित सिंचाई और देखभाल की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधों का जीवित रहना ही किसी भी वृक्षारोपण अभियान की वास्तविक सफलता का पैमाना है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को स्थायी रूप से हासिल किया जा सके।

इस अवसर पर उद्यान निदेशक ने कहा कि फलदार एवं औषधीय पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि के भी महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन से आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक संजय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक सर्वेश कुमार, उप निदेशक डीके वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। सभी ने प्रदेश को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button