अहमदाबाद की पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे लोग; एक की मौत

अहमदाबाद। अहमदाबाद के पॉश थलतेज इलाके में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क की पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, आग इमारत की दूसरी मंजिल पर बिजली के केबल डक्ट में लगी थी। देखते ही देखते आग वहां रखे फर्नीचर तक फैल गई और पूरी मंजिल पर घना धुआं भर गया। धुएं और आग से बचने के लिए दो लोगों ने दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर आगे की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Back to top button