
हरपालपुर (हरदोई)। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी गवर्नर सिंह यादव ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर हरपालपुर कस्बे में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टाफ के निर्माण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है।
भाकियू नेता गवर्नर सिंह ने बताया हरपालपुर कस्बे में लंबे अरसे से परिवहन निगम के बस स्टॉप के निर्माण कार्य की मांग की जा रही है।जिसे हाल में ही शासन द्वारा स्वीकृति भी प्रदान की गई है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरपालपुर में अति शीघ्र रोडवेज बस स्टॉप का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाए। तथा उन्होंने विद्युत सब स्टेशन पलिया में तैनात विद्युत कर्मियों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया लाइनमैन के द्वारा उनके घर की छत से ऊपर केवल निकालकर दूसरे उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिया गया है। जिससे हर समय खतरा बना रहता है।उनके बगैर अनुमति के उनके घर से केबिल निकाले जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। संबंधित विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।






