दुर्गा माता मंदिर के सामने बना दी मजार, ग्रामीणों ने पुलिस से की फरियाद

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : साण्डी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में 15 वर्ष पुराने दुर्गा माता मंदिर परिसर में गांव के ही एक पुजारी ने जिन्द पीर बाबा की मजार बना दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर मंदिर परिसर से मजार हटाए जाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साण्डी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी श्रीकृष्ण राजपूत,परशुराम, रामवीर, भगवानदीन, रामनरेश, विनोद कुमार, विटोली, रमेश, लालाराम समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उनके गांव में करीब 15 वर्ष पुराना मां दुर्गा तथा हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर परिसर में ही गांव के ही जिंदपीर बाबा के पुजारी महेंद्र ने एक पक्की मजार बना दी है। जिससे कि उन लोगों की धार्मिक आस्थाएं आहत हो रही हैं। ग्रामीणों ने मंदिर के बिल्कुल पास में ही बनाई गई मजार को शीघ्र ही हटवाए जाने की मांग की है। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के जिला समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार त्रिवेदी ने बताया हिंदू धर्म की प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंदिर परिसर में मजार बनवाए जाने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही जिम्मेदार अधिकारियों से मिलकर उस पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button