पवन कल्याण अस्पताल में भर्ती, सर्जरी सफल—PM मोदी ने की बात, जल्द स्वस्थ होने की कामना

हैदराबाद के निजी अस्पताल में इलाज जारी; प्रधानमंत्री ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Pawan Kalyan Health Update: Pawan Kalyan की सर्जरी के बाद Narendra Modi ने फोन कर हालचाल जाना। डॉक्टरों ने 10 दिन आराम की सलाह दी।

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात कर हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, पवन कल्याण शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए। यहां डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट और MRI स्कैन किए।

डॉक्टरों की सलाह पर हुई सर्जरी

मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की जरूरत बताई, जिसके बाद शनिवार शाम को उनका ऑपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से वे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

पीएम मोदी ने की बात

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन कल्याण “बहुत साहसी हैं” और जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे।

पवन कल्याण ने जताया आभार

पीएम मोदी के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन कल्याण ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्द और शुभकामनाएं उन्हें और शक्ति देंगी।

10 दिन आराम की सलाह

डॉक्टरों ने पवन कल्याण को करीब 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वे धीरे-धीरे अपने आधिकारिक कार्य शुरू कर सकते हैं, हालांकि पूरी तरह स्वस्थ होने में अधिक समय लग सकता है।

पवन कल्याण की सर्जरी के बाद उनकी सेहत में सुधार की खबर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और समर्थकों व नेताओं की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button