सी.एम.एस. में एनुअल फंक्शन: उद्देश्यपूर्ण शिक्षा से छात्रों का सर्वांगीण विकास

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैंपस में आयोजित ‘एनुअल फंक्शन एवं डिवाइन एजुकेशन कॉन्फ्रेंस’ में मुख्य अतिथि विशाक, आई.ए.एस., जिलाधिकारी, लखनऊ ने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उद्देश्यपूर्ण एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी है, जिससे समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों के सामाजिक और आध्यात्मिक विकास के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करें।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। सी.एम.एस. प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का प्रभावशाली माध्यम है। संस्थापिका निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर बल दिया, जो छात्रों के संतुलित विकास में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में छात्रों ने ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सर्व-धर्म प्रार्थना, गीत-संगीत, नृत्य, लघु नाटिकाएं और विश्वव्यापी चिंतन से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वल्र्ड पार्लियामेंट की शानदार प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा ने कहा कि शिक्षा एक सतत और रचनात्मक प्रक्रिया है, जिससे छात्रों का ज्ञान, गुणवत्ता और दक्षता विकसित होती है। प्रधानाचार्या संगीता बनर्जी ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button