हरदोई में ‘नक्शा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, भूमि विवादों के निस्तारण पर जोर

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : विवेकानंद सभागार में आज ‘नक्शा’ (नेशनल जियोस्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हैबिटेशन्स) कार्यक्रम पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। प्रदेश की 10 चयनित नगर पालिकाओं में हरदोई को शामिल किया गया, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने गौरव की बात बताया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो, जिससे भू-संपत्ति विवादों का समाधान हो सके। इस परियोजना के तहत ड्रोन और 3D मैपिंग तकनीक का उपयोग कर प्रत्येक संपत्ति की सटीक मैपिंग की जाएगी।

सर्वे ऑफ इंडिया इस परियोजना का नोडल विभाग होगा। 17 टीमें इस कार्य में जुटेंगी और इसे 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button