Lucknow LPG Cylinder Crisis: “Lucknow में LPG सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। गैस की कमी के कारण शादी-ब्याह और दुकानों में लकड़ी व कोयले की भट्ठियों पर खाना बनाया जा रहा है।“
लखनऊ। राजधानी Lucknow में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर वैवाहिक समारोहों में भोजन अब गैस की जगह कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर तैयार किया जा रहा है। छोटे कारोबारियों और चाय की दुकानों पर भी इस संकट का सीधा असर देखने को मिल रहा है।
48 से 72 घंटे बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर
आम तौर पर गैस एजेंसियों से बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी हो जाती थी, लेकिन वर्तमान स्थिति में उपभोक्ताओं को 48 से 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ता सिलिंडर के लिए कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लखनऊ में रोजाना 50 हजार से अधिक एलपीजी सिलिंडरों की मांग रहती है, लेकिन आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो पा रही है।
व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
जानकारी के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक के कारण होटल, कैटरिंग और डेयरी जैसे छोटे व्यवसायों पर भी असर पड़ा है। कई छोटे दुकानदारों को मजबूरी में लकड़ी या कोयले के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
कालाबाजारी के भी आरोप
कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि संकट के बीच कई जगह गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी भी हो रही है। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि डिपो से गैस की सप्लाई कम मिलने के कारण मांग के मुताबिक सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
हजरतगंज में सपा का प्रदर्शन
एलपीजी संकट के विरोध में Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को Hazratganj Chauraha पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर Eco Garden भेज दिया।
इसके अलावा कैंट क्षेत्र में भी गैस संकट के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। लगातार बढ़ रही किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”








