आगरा में क्षेत्रीय कार्यशाला, ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास पर राष्ट्रीय मंथन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आगरा में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 और आरएसईटीआई 2.0 के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें आठ राज्यों के प्रतिनिधि कौशल विकास के नए आयामों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव पंकज यादव ने की। इस अवसर पर मिशन निदेशक अभिषेक सिंह, एमडी/सीईओ, एसआरएलएम/एसएसडीएम, आरएसईटीआई और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें उत्तर प्रदेश समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और लद्दाख के प्रतिनिधि शामिल हुए।

डीडीयूजीकेवाई के तहत ग्रामीण युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण, आधुनिक कक्षाएं, लैब, आवास, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। कार्यशाला में युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button