पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेः सीडीओ

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं में पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। 


लघु तालाब के वर्षा जल संचयन खेत तालाबों का लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। आरएडी योजनान्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रों को दिया जाए। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान विभाग के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button