बटना बंद किया तो विराजमान हो गए रामलला: सीएम

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

अंबेडकरनगर। जिले की कटहरी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में वोट मांगने आए मुख्यमंत्री यहां पर भी सपा व कांग्रेस पर हमलावर रहे। 


उन्होंने कहा कि महाराष्टï्र व झारखंड के साथ यूपी में नौ विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। जीत की शुरूआत हरियाणा से हो चुकी है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू जब तक बंटा था तभी कटा था। एकजुट होने का परिणाम है कि पांच सौ वर्षो के इंतजार के बाद आज अयोध्या में रामलला विराजमान है। वर्ष 2014 से पहले देश में आतंकवाद था, चीन की भी घुसपैठ थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग संसद में इसका विरोध करते थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी। आज माहौल और देश बदल गया है। हमारा देश अपने स्वाभिमान की रक्षा करना जानता है। हम छेड़ते नहीं हैं लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button