छात्र संसद से होता है विद्यालय का विकास

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

सवायजपुर (हरदोई) ; पाली नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली में छात्र संसद, शिशु भारती कन्या भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों का परिचय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शिवम तिवारी ने कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर देवेश मिश्रा ने की। मंच संचालन प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने किया। 



सर्वप्रथम आए हुए मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह के द्वारा क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को चित्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत गणित के प्रवक्ता पुरुषोत्तम दीक्षित के द्वारा डॉक्टर देवेश मिश्रा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सवाजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के द्वारा विद्यालय की प्रधान प्रधानमंत्री बहन प्रियंका दीक्षित को शपथ दिलाई गई । उसके उपरांत छात्र संसद, कन्या भारती, शिशु भारती के सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों व विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने कहा विद्यालय शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र है इसी कड़ी में आज विद्यालय में छात्र संसद शिशु भारती कन्या भारती यह संगठन बनाए गए हैं। इस मौके पर जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रवीण मिश्रा, अभय त्रिवेदी, अनूप त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button