जागरूकता शिविर में दी कानून की जानकारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। राजकीय संप्रेक्षण ग्रह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को विधिक जानकारी दी गई।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संप्रेक्षण ग्रह में शिविर लगा। जिसमें बच्चों के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2012 पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार सिंह ने किशोरों को विधिक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ग्रह में रहने वाले बच्चों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। सहायक अधीक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि अगर कोई किशोर पढ़ना चाहता है तो उसे किताबें मुहैया कराई जाएं। इस मौके पर रामनारायण मिश्रा व राधा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button