पुण्यतिथि पर पौधे रोपकर समाजसेविका को किया याद

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। समाजसेविका व हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल की संस्थापिका स्वर्गीय कौशल देवी को उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। श्रद्घांजलि सभा के बाद स्कूल परिसर में स्टाफ ने पौधे रोपकर उनको नमन किया। 


समाज सेविका कौशल देवी त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पुत्र नरमू नेता नरेंद्र त्यागी ने कहा कि व्यक्ति द्वारा समाज हित में किए गए अच्छे कार्य उसे हमेशा के लिए स्मरणीय बनाते हैं। माता जी के नाम पर स्थापित विद्यालय आज हजारों बच्चो को शिक्षा व संस्कार की राह दिखा चुका है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से नीरा त्यागी, प्रियंका त्यागी, मयंक मिश्रा, सुमन, गिरजा, चंद्रशेखर त्यागी, वीरेश चंद ्रत्यागी, मन ुत्यागी, राखी, कनक और मनोज आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button