सतर्कता, संवेदनशीलता व सहायता का अभियान है ’एक पहल’ः डीजीपी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। यूपी 112 के तहत एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस पहल की शुरूआत करते हुए इसका नाम ’एक पहल’ रखा है। उन्होंने कहा कि सतर्कता, संवेदनशीलता, सहायता का अभियान है ’एक पहल’। 


उन्होंने कहा कि पहले यूपी पुलिस को कहा जाता था कि पुलिस केवल आपरेशन एकर््िटविटी में व्यस्त रहती है लेकिन आज ट्रेनिंग, भर्ती समेत हर आयाम में यूपी पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। आज यूपी दस्यु व फिरौती मुक्त है। आठ साल पहले यूपी 112 का रेस्पॉन्स टाईम 40 से 45 मिनट था जो अब 8 से 9 मिनट हो गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की तहत अगर आप किसी को मुसीबत में देखते हैं तो उसका वीडियो मत बनाएं बल्कि 112 पर कॉल कीजिए। हर मुसीबत में आम लोगों को सहयोग मिले सके, इसके लिए यह पहल की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button