आज के युग में पुस्तकें ही जीवन्त देव प्रतिमाएं हैं – ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी के सरकारी आवास पर भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र के छोटे भाई डॉ. अभय शंकर मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक “भारत का संवैधानिक निर्वाचन तंत्र” का विमोचन किया गया। यह पुस्तक “एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक वोटर लिस्ट” पर आधारित है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज के युग में पुस्तकें ही जीवन्त देव प्रतिमाएं हैं और समाज का मार्ग प्रशस्त करती हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और यह पुस्तक लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ-साथ संवैधानिक तकनीकों की भी पूर्ण व्याख्या करती है। यह समाज के लिए एक दर्पण का कार्य करेगी, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी लाभान्वित होंगी।”

उन्होंने डॉ. अभय शंकर मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे श्रेष्ठतम ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामोदय पी.जी. कॉलेज, डिघिया खेरिया के प्रबंधक सुशील कुमार मिश्र, भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र, सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश महामंत्री धीरज सिंह चौहान, अचल मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button