मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ठक्कर बापा बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना चंदन चौकी पुलिस द्वारा ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारियां दी गईं। पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें  1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन, प्रमुख हैं और इसके साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई कार्यक्रम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव, स्कूल प्रिंसिपल बृजेश, शिक्षक लखपत सिंह, महिला आरक्षी रेनू यादव, राजमनी, तनुबाला, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, तथा आरक्षी नितिन चिकारा और अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button