विद्युत सखी योजना से महिलाओं की आय में इजाफा, UP में 2400 करोड़ से ज्यादा बिल कलेक्शन

“विद्युत सखी कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं ने 2400 करोड़ रुपए से अधिक का विद्युत बिल कलेक्शन कर 33.05 करोड़ रुपए का कमीशन अर्जित किया। बाराबंकी की राजश्री शुक्ला ने जनवरी–अक्टूबर तक 701 लाख रुपए का कलेक्शन कर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया जा रहा विद्युत सखी कार्यक्रम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने 2020 से अब तक अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 2400 करोड़ रुपए से अधिक का विद्युत बिल कलेक्शन कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

इन विद्युत सखियों ने 33.05 करोड़ रुपए से अधिक का कमीशन अर्जित कर आर्थिक स्वावलंबन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में कई गुना वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

राजश्री शुक्ला बनीं प्रदेश की टॉप विद्युत सखी

जनवरी से अक्टूबर 2025 की अवधि में बाराबंकी जिले के रामनगर विकासखंड की राजश्री शुक्ला ने सर्वोच्च प्रदर्शन किया।
उन्होंने—

28,567 बिलों का कलेक्शन ,701 लाख रुपए से अधिक की राशि,7 लाख 54 हजार रुपए से अधिक कमीशन अर्जित किया।

अन्य शीर्ष विद्युत सखियों का प्रदर्शन

  1. सोनी द्विवेदी, अमेठी (जगदीशपुर ब्लॉक) –
  • 18,416 बिल
  • 680 लाख से अधिक राशि
  • 7 लाख 22 हजार रुपए कमीशन
  1. मिशार जहाँ, रामपुर (स्वार ब्लॉक) –
  • 19,309 बिल
  • 575 लाख से अधिक राशि
  • 6 लाख 97 हजार रुपए कमीशन
  1. कुसुमलता, आगरा (खन्दौली ब्लॉक) – चौथा स्थान
  2. लक्ष्मी देवी, बाराबंकी (फतेहपुर ब्लॉक) – पाँचवाँ स्थान
  3. सविता देवी, रामपुर (स्वार ब्लॉक) – छठवाँ स्थान
  4. रजनी, बागपत – सातवाँ
  5. संगीता, मेरठ (राजपुरा ब्लॉक) – आठवाँ
  6. गीतारानी, बुलंदशहर – नौवाँ
  7. विनेश, आगरा (फतेहपुर सीकरी) – दसवाँ स्थान

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अनुसार, विद्युत सखियों के इस उत्कृष्ट कार्य से न केवल डिस्कॉम कंपनियों को लाभ हुआ है बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूत आधार भी मिला है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए राष्ट्रीय प्रस्तावना के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, सरकारी योजनाओं और विश्लेषणात्मक रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button