बॉर्डर 2 बनी 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर, 5 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानें पांचवें दिन की कमाई, डे-वाइज कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट।

हाइलाइट्स:

  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार
  • 5वें दिन भी फिल्म ने की 23.31 करोड़ की कमाई
  • रिपब्लिक डे पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
  • 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बॉर्डर 2
  • बॉर्डर 3 का हुआ आधिकारिक ऐलान


बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की वॉर बेस्ड फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। 23 जनवरी को रिपब्लिक डे वीक में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और अब रिलीज के पांचवें दिन ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को भी उम्मीद से बेहतर कमाई कर ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 216.79 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Border 2 Box Office Collection Day 5

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 40.59 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड बनाया।

रिपब्लिक डे के मौके पर बॉर्डर 2 ने 63.59 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। वहीं, पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 23.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बॉर्डर 2 डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

दिनकमाई
Day 1₹32.10 करोड़
Day 2₹40.59 करोड़
Day 3₹57.20 करोड़
Day 4₹63.59 करोड़
Day 5₹23.31 करोड़
कुल₹216.79 करोड़

2026 की पहली ब्लॉकबस्टर बनने की ओर

बॉर्डर 2 ने महज पांच दिनों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है और आने वाले दिनों में वैलेंटाइन वीक तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खुलकर कमाने का मौका मिलेगा। ऐसे में इसके कलेक्शन में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

बॉर्डर 3 का भी हुआ ऐलान

बॉर्डर 2 की शानदार सफलता के बीच मेकर्स ने बॉर्डर 3 की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने तीसरे पार्ट की गुडन्यूज फैंस को दे दी है।

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना का कैमियो भी फिल्म में देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button