सीएम योगी ने किया कानपुर मेट्रो स्टेशन चुन्नीगंज का निरीक्षण, दिए कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कानपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर नगर में मेट्रो स्टेशन चुन्नीगंज के प्रगति कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने मेट्रो परियोजना को कानपुर की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने की बात कही। अधिकारियों ने उन्हें कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। सीएम योगी ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button