डिजिटल मार्केटिंग वाला निकला ठग!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने, ₹3.5 लाख और गहने हड़पने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपी विकास श्रीवास्तव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पहले झांसा देकर संबंध बनाया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पूरा मामला सामने आने के बाद थाने में IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी विकास को बीते सोमवार को धनतेड़ा चौरा, सुशांत गोल्फ सिटी के पास से दबोच लिया। विकास मूल रूप से कानपुर के थाना बार्रा क्षेत्र का रहने वाला है और पेशे से डिजिटल मार्केटिंग में काम करता है। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि ऑनलाइन स्किल के पीछे एक गहरा अपराधी मन छुपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button