हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, विद्याभवन, लखनऊ के निर्देश के क्रम में विकास क्षेत्र राही, रायबरेली का ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, दरियापुर, रायबरेली में किया गया।
          इस कार्यक्रम का उददेश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा को लोकेटेड आगनबाड़ी केन्द्रों पर बढावा देने के लिये है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डा० सत्य प्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रा०वि० राजापुर, प्रा०वि० बेहटा खुर्द, प्रा०वि० कोडर जहानपुर के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उ०प्रा०वि० सराय मुगला के छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश रमण त्रिपाठी, ए०आर०पी० राही, रायबरेली द्वारा किया गया।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केन्द्रों व प्री प्राइमरी विद्यालयों में भेजने एवं सम्य-समय पर आयोजित विद्यालीय बैठकों में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए जनसमुदाय को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोडने के लिये प्रेरित किया गया।
          कार्यक्रम में सम्मिलित हुए छात्रों को पुरुस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। चहक कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले वंदना प्रा०वि० दिल्लीहार, ललिता बाजपेयी प्रा०वि० दरियापुर व बंदना प्रा०वि० राजापुर, अंजुल यादव प्रा०वि० विनोहरा, शिवानी सिंह प्रा०वि० बेहटाखुर्द, तृप्ति चौहान प्रा०वि० भैदपुर, कल्पना प्रा०वि० एकौना, अनुराग राठौर कपो०वि० कचौदा मो०पुर, प्रीती वर्मा प्रा०वि० पुरे जमुनिहा, जावित्री यादव प्रा०वि० बेला भेला, शिवकली गोंदवारा, श्यामलली राजापुर व वंदना श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकत्री बेहटा खुर्द को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, आशीष कुमार साहू, दिलीप कुमार अजय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, राजकुमार त्रिपाठी, जतिन मौर्या, गिरजा शंकर, अमृतलाल आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, समस्त नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button