मुंडन संस्कार के लिये जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिखा रफ्तार कहर । मुंडन संस्कार के लिए जा रही तेज़ रफ़्तार  की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 15/लोग गंभीर रुप से घायल हो गए । पांच की हालत गंभीर  बताई गई ।ट्रैक्टर ट्रॉली में 30/35 पुरुष महिलाएं और बच्चे से मची चीख पुकार मची ।हादसा  थाना कलान क्षेत्र के फर्रुखाबाद मुरादाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर हादसा होने से घायलों में चीख पुकार मच गई। मदद के लिए लोग इधर-उधर देखने लगे। इसी बीच तमाम लोग मौके पर पहुंचे। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर कलान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उठाकर कलान अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के सामने अचानक से ट्रक आ गया। ट्रैक्टर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया इसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। सभी गंभीर रुप से घायलों को बदायूं किया गया रेफर ।



घायल रागनी शर्मा, रागिनी वर्मा, लक्ष्मी, सत्यवती, गंगा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं के लिए रेफर किया गया है। डॉ. श्रीकांत बचानी ने बताया कि मामूली घायलों का उपचार कर उन्हें उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया है। पांच गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button