मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक 25 हजार का इनामी बदमाश भी शामिल है। 


पिहानी थाना पुलिस मंगलवार की रात गश्त पर थी। तभी पुलिस ने दो बाइक में सवार पांच लोगों को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार जिस पर उन्होंने फायर कर दिया। घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने पांचों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश इस्तिखार के अलावा शरीफ, आदिल, जाबिर और जब्बार हैं। सभी पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरवा किला के निवासी हैं। जिसमें इस्तिखार पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उस पर केवल पिहानी थाने में 12 मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button