लावारिस शवों का बिना भेदभाव निशुल्क अंतिम संस्कार करवाता है चौहान गुट

राष्ट्रीय प्रस्तावना ऊंचाहार जनपद में एक इकलौता व्यापार मंडल चौहान गुट ही है जो एक वर्ष से अधिक समय से जनपद में लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है। आज चौहान गुट टीम ने 117वीं लाश का अंतिम संस्कार बैकुंठधाम मुंशीगंज में करवाया। विगत दिनों ऊंचाहार थाने के अंतर्गत एक अज्ञात महिला का लावारिश शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी, जिसको लेकर ऊंचाहार पुलिस ने उनके परिजनों की काफी खोजबीन के बाद जब परिजन नहीं मिले तो लावारिस शव को अंतिम संस्कार हेतु ऊंचाहार थाना एसआई आशीष नायर ने ऑल इण्डिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान से संपर्क किया। उस वक्त जी सी चौहान जी मौके पर नहीं थे आवश्यक कार्य हेतु बाहर थे उसके बावजूद चौहान जी ने तत्काल जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश सचिव हाजी सन्ने को फोन करके जिम्मेदारी सौंपी। जिसको सभी पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मिलजुल कर पूरा किया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद लावारिश शव का अंतिम संस्कार कांस्टेबल अनूप यादव, पीएनओ:182632482, थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली की मौजूदगी में सम्मान के साथ करवाया गया। प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट पिछले एक वर्ष से अधिक समय से जनपद में मिलने वाली लावारिस लाशों का निशुल्क रूप से अंतिम संस्कार करवाता है। लावारिश लाश पुरुष की हो या महिला की, हिंदू की हो या मुसलमान की उसको उसी के धर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है चौहान गुट। इस मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो. उमर, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश सचिव हाजी सन्ने, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, नगर मीडिया प्रभारी निजाम, ड्राइवर गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button