हर वर्ग के लोगों का ध्यान रख रही है प्रदेश सरकार: केशव प्रसाद

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहाबाद।  केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है तो किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इससे पहले किसी भी सरकार ने किसानों के हित के लिए कोई योजना नहीं चलाई। इसके अलावा प्रदेश सरकार भी हर वर्ग के लोगों का ध्यान रख रही हैं। उनके हित के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 


यह बात उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसााद मौर्या ने अंबेडकर पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। पूर्व विधायक स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सरकारी योजनाओं के लगे काउंटरों का अवलोकन किया। साथ ही मौजूद लोगों से योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंंने सभी पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, सांसद जय प्रकाश रावत, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक आशीष सिंह आशु, माधवेंद्र सिंह रानू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, शंकर लाल लोधी, पीके वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button