
राष्ट्रीय प्रस्तावना हरदोई महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान को किया गया याद, युवाओं को प्रेरणा लेने के लिए किया प्रेरित:- अंकित सिंह परमार (संरक्षक महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन) हरदोई जिले में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सर्व समाज के लोगों ने पहुंचकर उनकी मूर्ति का माल्यार्पण कर यात्रा मे सम्मिलित हुए । यात्रा पालपुर से निकलकर बालाजी मंदिर होते हुए लखनऊचुँगी, सिनेमा चौराहा, बावनचुँगी, नुमाइश चौराहा, जिंदपीर चौराहा होते हुए श्री रामजानकी मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।मुख्यरूप से आयोजक की भूमिका मे अमरेंद्र प्रताप सिंह पालपुर के साथ सैकड़ो युवाओं ने योगदान दिया।









