गुप्त दरवाज़े के पीछे चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारी रेड – 10 गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में एक अवैध हुक्का बार की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 अप्रैल 2025 को एक छापेमारी में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 08 अदद हुक्का फ्लेवर और 32 हुक्का पाइप भी बरामद किए गए हैं।

सूचना के अनुसार, मऊ टुंडन हॉल के पास कई दिनों से एक अवैध हुक्का बार संचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने जब स्थल पर दबिश दी, तो बाहर से ताला बंद मिला, जिससे यह प्रतीत हो कि दुकान बंद है। लेकिन जैसे ही पुलिस ने जांच की, अंदर गुप्त दरवाज़ा खुलवाकर देखा तो वहां ग्राहक हुक्का पीते मिले।

हुक्का बार का संचालन चोरी-छिपे किया जा रहा था, जहां ग्राहकों को अंदर बुलाकर हुक्के परोसे जा रहे थे। मौके से पकड़े गए लोगों में संचालक के साथ-साथ कई युवा ग्राहक शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. सूफियान (20 वर्ष),
  2. मुस्तफा (21 वर्ष),
  3. शाहनवाज (20 वर्ष),
  4. सद्दाम यादव (26 वर्ष),
  5. अफजल (20 वर्ष),
  6. विशाल (19 वर्ष),
  7. तवक़्क़ (19 वर्ष),
  8. अमन (19 वर्ष),
  9. इरफान (21 वर्ष),
  10. अफसर (19 वर्ष)

इन सभी पर थाना ठाकुरगंज में मुकदमा पंजीकरण कर कार्रवाई की जा रही है।

थाना ठाकुरगंज पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button