माता मान देवी के दरबार में संपन्न हुआ पूर्णाहूति शत चंडी हवन, और हुआ कन्या भोज व विशाल भंडार का आयोजन 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : मल्लावां क्षेत्र में स्थित श्यामपुर में माता मान देवी मंदिर स्थित है जहां 25 तारीख से प्रारंभ होकर 31 तारीख तक दैनिक पूजन व सतचंडी यज्ञ, कन्या पूजन, कन्या भोज आयोजित हुआ व  विशाल भंडारा 

 माता मान देवी के दरबार में प्रत्येक वर्ष सत चंडी  यज्ञ साथ दिवसीय होता है इस वर्ष भी माता के दरबार में यह सत चंडी यज्ञ आरम्भ हुआ। सत चंडी के अंतिम दिवस पर  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अग्रज  राजेश पाठक के द्वारा दैनिक पूजन किया गया। दैनिक पूजन को पांचो  आचार्य व मुख्य आचार्य ने कराया। आचार्यों में राजेश मिश्रा, आचार्य मोहित देव शास्त्री, आचार्य गिरिजा किशोर अग्निहोत्री, आचार्य दिवाकर मिश्रा, आचार्य सुभाष मिश्रा, इन सभी आचार्यों ने माता के मंदिर में दैनिक पूजन कराते  हुए यज्ञशाला में 10 ब्राह्मणों व मुख्य यजमान राजेश पाठक के साथ उनकी पत्नी शशि किरण पाठक ने भी वैदिक मंत्रों द्वारा देवी शप्त शती के 11 अध्याओं का पाठ कराते हुए समीधा डाली गयी।

यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों में पदुम पाठक, चंद्र देव अग्निहोत्री, राम लखन त्रिपाठी, रमेश अग्निहोत्री, अशोक त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, आदर्श त्रिपाठी, अंशुल पाठक, जितेंद्र कुमार पाठक, रामू त्रिपाठी सहित सभी लोगों ने हवन किया।उसके बाद यजमान राजेश पाठक ने पत्नी सहित माता मान देवी दरबार कन्या भोज कराया।कन्या भोज के बाद तमाम माता के भक्तों ने विशाल भंडारे का आनंद लिया। भंडारा दोपहर  12:00 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर मल्लावां नगर के तमाम गणमान्य लोक मंदिर परिसर में आए और और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया विशेष रूप से भंडारे के आयोजन में शामिल रहे प्रकाश चंद्र गुप्ता, मनोज अग्निहित्री, मुरारी मिश्रा,गौरव पाठक विकास पाठक, सागर पाठक, संदीप पाठक, सूरज पाठक, भानु पाठक, बेबी गुप्ता, अनुराग मिश्रा, सुनील गुप्ता,अभिनव मिश्रा, महेश श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अजय शर्मा, नारायण यादव, उमाकांत त्रिपाठी, विप्लव द्विवेदी,ओम कान्त अग्निहोत्री, अभय मिश्रा,सोमू त्रिवेदी, संदीप मिश्रा, सोबरन सिंह यादव दिवाकर कनौजिया,जितेन्द्र सोनी, अनिल राठौर सभासद भगवंतनगर आरिफ डॉक्टर,पंकज मिश्रा अनिल पाठक संजीव पाठक मुलायम सिंह  शामिल रहे।इसी अवसर पर मल्लावां नगर के पूर्व चेयर मैन प्रतिनिधि व समाज सेवी विशाल जायसवाल भी मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और बांगरमऊ के ब्लॉक प्रमुख अर्जुन लाल दिवाकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button