जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक की मासिक समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर  रघुराज सिंह राजा भैया के निर्देशन मे जिला अध्यक्ष आशीष सिंह भदौरिया के नेतृत्व मे हाउस न. 12ए/13 शांति विहार कॉलोनी,निकट जल निगम,सीतापुर रोड लखीमपुर खीरी मे जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 मे आने बाले विधानसभा चुनाव और कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर रहा। जिले मे आयोजित बैठक मे जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और पार्टी के विस्तार हेतु गहनता से चर्चा की गयी। आयोजित पार्टी मे लखीमपुर से पवन अवस्थी धीरू को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, बैठक मे जिला अध्यक्ष आशीष सिंह भदौरिया व ठाकुर सोनू सिंह जिला महासचिव के द्वारा सुनील सिंह चौहान को बेहजम ब्लॉक से महासचिव नियुक्त किया गया जिसके बाद यश त्रिवेदी नगर अध्यक्ष सदर युवा मोर्चा निवासी शिव कॉलोनी को पदभार दिया गया गया। जिसके साथ ही बेहजम ब्लॉक से जिला उपसचिव,

सत्यपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष मितौली, रजनीश त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष सदर लखीमपुर खीरी,मानवेन्द्र जी जिला उपसचिव बिजुआ ब्लॉक,एडवोकेट हरिरेन्द्र कुमार सिंह जिला अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ ब्लॉक पसगवा, अखिलेश सिंह जिला महासचिव युवा मोर्चा बिजुआ ब्लॉक,बेदप्रकाश वर्मा सदस्य बेहजम,सुनील वर्मा सदस्य ब्लॉक गोला,सुरजीत शर्मा सदस्य ब्लॉक गोला को नियुक्त किया गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पदभार सौंपते हुए पार्टी की नीतियों को बुलंदियों तक पहुँचाने की अपेक्षा की गयी और साथ ही अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button