“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 38.49 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। यह धनराशि साड़ी-वर्दी और बीमा प्रीमियम के लिए सीधे खातों में भेजी गई। कार्यक्रम में नारी शक्ति पुरस्कार और रोजगार संगम ऐप का भी शुभारंभ हुआ।“
लखनऊ। Yogi Adityanath ने सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी सौगात देते हुए 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की। यह राशि साड़ी-वर्दी और बीमा प्रीमियम के लिए दी गई है।
Indira Gandhi Pratishthan में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 29.59 करोड़ रुपये साड़ी और वर्दी के लिए तथा 8.90 करोड़ रुपये बीमा प्रीमियम के लिए जारी किए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में नेहा दुबे, मानसी साहू, पूनम तिवारी और मनोरमा मिश्रा को साड़ी प्रदान की गई, जबकि सेवा मित्र आकांक्षा (ब्यूटीशियन) और रत्ना भारती को यूनिफॉर्म दी गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर Rojgar Sangam Portal के मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने शानवी गुप्ता, काव्या कश्यप, नैंसी रावत, साक्षी कुमारी, अभिश्री गुप्ता और शायरा बानो को चेक प्रदान किए। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग की छाया बड़वल (बरेली) और उमैरा मेराज (लखनऊ) सहित महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस निरीक्षक नीलम राणा, मुख्य आरक्षी वेदवती और शिमला सिंह को सम्मानित किया गया।
बाल विवाह की रोकथाम और 181 Women Helpline में सराहनीय कार्य करने वाली कुमारी नैंसी (फतेहपुर), पायल (बागपत), स्नेहलता और दीप्ति (लखनऊ) को भी मंच से सम्मान मिला।
इसके अलावा Integrated Child Development Services के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘आत्ममंथन’ का विमोचन किया गया। साथ ही मुख्य सेविकाओं की क्षमतावृद्धि के लिए तैयार पुस्तिका ‘सारथी’ और श्रम विभाग के सहयोग से Udita Foundation की पुस्तिका ‘नवदिशा’ का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 10 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।“
लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट







