लखीमपुर खीरी में गैस गोदाम से 108 सिलिंडर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Lakhimpur Kheri के पलिया क्षेत्र में वारदात—98 भरे सिलिंडर भी शामिल, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

Lakhimpur Kheri LPG Cylinder Theft 2026: पलिया क्षेत्र में गैस एजेंसी के गोदाम से 108 सिलिंडर चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर—LPG संकट के बीच बढ़ी कालाबाजारी की आशंका।

लखीमपुर खीरी/पलिया। लखीमपुर खीरी में एलपीजी की किल्लत के बीच चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए गैस एजेंसी के गोदाम से 108 सिलिंडर चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पलिया क्षेत्र स्थित करुणा गैस एजेंसी के गोदाम को शुक्रवार रात निशाना बनाया गया। चोरों ने पहले गोदाम की दीवार तोड़ी और फिर अंदर घुसकर सिलिंडरों को पार कर दिया। चोरी हुए सिलिंडरों में 98 भरे हुए और 10 खाली बताए जा रहे हैं।

शनिवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो दीवार टूटी देख उनके होश उड़ गए। तत्काल एजेंसी संचालक को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिले में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी की भारी किल्लत चल रही है, जिससे कालाबाजारी भी बढ़ गई है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों की चोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना वाहन के इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं, इसलिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संभावित गैस सिलिंडर चोर गिरोहों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button