पीसीएस परीक्षा में सफलता पर धीरज वर्मा का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा 2024 में सफलता हासिल करने पर ग्राम अलियापुर निवासी धीरज कुमार वर्मा को न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस, गोला गोकर्णनाथ में भव्य रूप से सम्मानित किया गया। धीरज वर्मा, जो अनिल कुमार वर्मा के सुपुत्र हैं, का चयन कमर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर हुआ है। इस अवसर पर धीरज कुमार वर्मा ने संस्थान पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए मेहनत, ईमानदारी और निरंतर अध्ययन बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को किताबों को अपना सच्चा मित्र मानने तथा नियमित रूप से स्पीड टेस्ट के माध्यम से आत्ममूल्यांकन करते रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन अनुशासित तरीके से पढ़ाई करना ही सफलता की कुंजी है। धीरज वर्मा ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि वे समय-समय पर संस्थान आते रहेंगे और उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। साथ ही, उन्होंने छात्रों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था कराई और पढ़ाई से संबंधित किसी भी आवश्यकता में सहयोग का भरोसा दिलाया कार्यक्रम के अंत में न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस, गोला की समस्त टीम ने धीरज वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button