पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पटियाला: पंजाब के पटियाला-राजपुरा रेलखंड पर सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए। अचानक आग की लपटें उठती देख ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए परेशान नजर आए।

घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ यात्रियों के आग की चपेट में आने की भी खबर है। हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। आग से कितना नुकसान हुआ और ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए क्या कदम उठाए गए, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।

Back to top button