योगी सरकार के 8 साल पर कांग्रेस का हमला, अजय राय ने किए 8 बड़े सवाल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ :  लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता हुई, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने योगी सरकार पर सवालों की बौछार कर दी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अजय राय ने कहा कि योगी सरकार के 8 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश में कुशासन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने सरकार से 8 बड़े सवाल पूछे:

  1. युवाओं का भविष्य अंधकारमय क्यों? – सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक, नौकरियों की कमी और निवेश न होने से युवा बेरोजगार हैं।
  2. किसान और मजदूर बदहाल क्यों? – नरेगा मजदूरी बकाया, गन्ना मूल्य में मामूली वृद्धि और कालाबाजारी चरम पर।
  3. भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा झूठा क्यों? – इन्वेस्ट यूपी से लेकर कुंभ तक हर जगह घोटाले।
  4. सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की नीति क्यों? – दंगों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से अशांति बढ़ी।
  5. अपराध मुक्त प्रदेश का दावा फेल क्यों? – एनसीआरबी के अनुसार, महिला अपराध और दलित उत्पीड़न बढ़ा।
  6. संविधान और आरक्षण विरोधी रवैया क्यों? – सरकारी नौकरियों में आरक्षण नियमों की अनदेखी।
  7. स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल क्यों? – अस्पतालों में दवाओं की कमी, आयुष्मान योजना में करोड़ों की हेराफेरी।
  8. प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमराई क्यों? – 9 लाख करोड़ के कर्ज के बावजूद सरकार की वित्तीय नाकामी।

अजय राय ने कहा कि इस बदहाली के चलते योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button