“उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 में देरी क्यों हो रही है? पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि मतपत्र छप चुके हैं, लेकिन हाईकोर्ट में लंबित याचिका के कारण चुनाव प्रक्रिया अटकी हुई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।“
बलिया/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी असमंजस के बीच पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, यहां तक कि मतपत्र भी छप चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हो पा रहा है।
मंत्री राजभर बुधवार को बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं, लेकिन मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण प्रक्रिया अटक गई है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही कोर्ट से निर्णय आएगा, चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
महिला आरक्षण पर भी बोले
राजभर ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
विपक्ष पर हमला
विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं के मुद्दों पर चुप रहते हैं, वे असली समर्थक नहीं हो सकते। उन्होंने अखिलेश यादव को “महिला विरोधी” तक करार दिया।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”









