बाग में अंगौझे से लटकता मिला युवक का शव

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के छमुहन पुरवा गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


गांव छमुहन पुरवा निवासी विनोद पुत्र राम मुरली उम्र 38 वर्ष ने गांव के बाहर आम के बाग में दिन में करीब 11 बजे के आसपास अपने अंगोछे से फांसी लगा ली। राहगीरों ने युवक को लटके हुए देखा तो इसकी जानकारी गांव में दी। परिजनों के अनुसार विनोद घर का सामान लेने के लिए निकला था। वहीं ग्रामीण इसके पीछे आपसी विवाद बता रहे हैं। घर का पालन पोषण करने के लिए बाहर मजदूरी का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button