हरदोई में दैवीय आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज विवेकानंद सभागार में विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दैवीय आपदा से जुड़ा विस्तृत और व्यवस्थित विवरण तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में आपदा प्रकरणों में दी गई सहायता, न्यूनीकरण प्रयास, प्रभावित सड़कों की मरम्मत व बजट व्यय, बाढ़ग्रस्त गांवों की सूची, जनहानि व धनहानि की जानकारी तथा जागरूकता अभियानों का समावेश सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button