गायत्री यज्ञ के साथ संपन्न हुआ मां संतोषी की नव-स्थापित प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पिहानी गायत्री प्रज्ञापीठ पिहानी में मां संतोषी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन भंडारे के साथ हुई। मुख्य यजमान रेनू टंडन व प्रमोद स्वरूप टंडन ने पूजन किया।
गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने कार्यक्रम का संचालन किया। मृदुल कपूर, निखिल गुप्ता व बाल आचार्य अभिजीत ने यज्ञ का संचालन किया। मां संतोषी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया ।

शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा से पहले 10 विधि स्नान विधि से प्रतिमा का शुद्धिकरण किया गया। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के सहारे प्राण आवाहन के मंत्रों के साथ मां संतोषी की मूर्ति को पूजन पूर्वक प्राणवान किया। श्रृंगार के बाद षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न हुआ।
गायत्री मंदिर परिसर में संचालित मां संतोषी के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के क्रम में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान लगातार वैदिक मंत्र गूंजते रहे। पहले गणपति भगवान की पूजा हुई। विधिविधान पूर्वक मां संतोषी की स्थापना की गई। मुख्य याजक दंपति ने मूर्ति का अनावरण किया तो मंदिर परिसर में मां संतोषी की जय-जयकार के स्वर गूंज उठे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी देवराज नागर ने दीप प्रज्वलित करके प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ किया। पिहानी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाव नृत्य प्रस्तुत किए। प्रगति सिंह ने ‘मैं तो आरती उतारू रे, संतोषी माता की’ भाव नृत्य प्रस्तुत किया।

ओम प्रकाश शर्मा मझिया ,नरवीर अमिरता, सीताराम, विवेक,सुनील ,अनिल, सुधीर, कुमार,हर्षित , व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा दीवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button