यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस: 8 हजार ई-रिक्शा चालकों का पुलिस करेगी निःशुल्क सत्यापन,

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

बांदा,27 मई 2025 (यूएनएस)। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर ई-रिक्शा चालकों और मालिकों का निःशुल्क सत्यापन अभियान शुरू हुआ है। जिले में करीब 8 हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं। बाबूलाल चौराहे स्थित यातायात पुलिस बूथ पर सत्यापन कैंप लगाया गया है। अभियान के पहले दिन 105 ई-रिक्शों का सत्यापन पूरा किया गया। यह कैंप अगले 10 दिनों तक चलेगा। सत्यापन के दौरान ई-रिक्शा चालक और मालिक का पूरा विवरण रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह कदम ई-रिक्शों से जुड़ी अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए केवल सत्यापित ई-रिक्शों में ही सफर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button